55 गांवों को पानी देने वाली योजना पुनर्गठित

संवाद सूत्र, देवप्रयाग: विधायक विनोद कंडारी ने 20 करोड़ 96 लाख की बगवान-¨हडोलाखाल पेयजल पुनर्गठन योजन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 06:56 PM (IST)
55 गांवों को पानी देने  वाली योजना पुनर्गठित
55 गांवों को पानी देने वाली योजना पुनर्गठित

संवाद सूत्र, देवप्रयाग: विधायक विनोद कंडारी ने 20 करोड़ 96 लाख की बगवान-¨हडोलाखाल पेयजल पुनर्गठन योजना के निर्माण कार्य की उनाना गांव में शुरुआत की। साथ ही 15 साल से रुके तल्याकोट मोटर मार्ग का शिलान्यास भी किया।

सोमवार को विधायक कंडारी ने 33 साल पूर्व बनी बगवान ¨हडोलाखाल पं¨पग योजना के पुनर्गठन योजना का शिलान्यास किया। करीब 55 गांवों को जलापूर्ति करने वाली इस योजना के पुनर्गठन की प्रदेश मुख्यमंत्री ने तीन माह पहले जामणीखाल दौरे में घोषणा की थी। पुनर्गठन न होने से इस क्षेत्र में लगातार पेयजल को लेकर संकट की स्थिति बनी रहती थी। विधायक कंडारी ने कहा कि उन्होंने चुनाव के समय इस योजना के पुनर्गठन का जो वादा किया था, उसे सवा साल में पूरा कर दिया है। विधायक कंडारी ने पुनर्गठन योजना के बाबत क्षेत्र के 49 ग्राम प्रधानों से प्रत्येक तोक तक जलापूर्ति पहुंचाने को लेकर यहां बैठक भी की। विधायक ने पिछले 15 साल से तल्याकोट ग्राम पंचायत की डांग खोला अनुसूचित बस्ती के अवरुद्ध मार्ग का शिलान्यास किया गया। मोटर मार्ग के लिए विधायक ने विधायक निधि से 10 लाख की स्वीकृति दी है। उक्त मि¨सग ¨लक मार्ग निर्माण से क्षेत्रवासियों को अब राजमार्ग तक पहुंचने के लिए अब 20 किलोमीटर के बजाय महज 3 किलोमीटर का सफर ही करना पड़ेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान तल्याकोट मीनाक्षी राणा, प्रधान उनाना संतोषी बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि हुकम ¨सह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जेपी चंद, बीडीओ लक्ष्मी गुसाई, जल निगम ईई राकेश तिवाड़ी, जलसंस्थान ईई आशीष भट्ट, क्षेपं सदस्य वेदप्रकाश बडोनी, सरोजनी देवी, सुरेश नेगी, जगदीश लाल, राकेश लाल, रामस्वरूप आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी