देवप्रयाग व नरेंद्रनगर कमेटी का पुनर्गठन

देवप्रयाग: लोकसभा चुनाव को देखते देवप्रयाग, नरेंद्रनगर जिला कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया है। 61

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 05:26 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 05:26 PM (IST)
देवप्रयाग व नरेंद्रनगर  कमेटी का पुनर्गठन
देवप्रयाग व नरेंद्रनगर कमेटी का पुनर्गठन

देवप्रयाग: लोकसभा चुनाव को देखते देवप्रयाग, नरेंद्रनगर जिला कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया है। 61 सदस्यीय जिला कमेटी में तीन महिला पदाधिकारी भी शामिल की गई हैं। जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण ने यहां नवगठित जिला कांग्रेस की सूची जारी की। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी में पार्टी की निरंतर सेवा के साथ ही सामाजिक कार्यो से जुड़े कार्यकर्ताओ को तवज्जो दी गयी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के इन नामो पर स्वीकृति देने के बाद ही सूची जारी की है। जिला कांग्रेस कमेटी में 23 जिला उपाध्यक्ष, 26 महासचिव, नौ सचिव व तीन प्रवक्ता बनाए हैं। उपाध्यक्ष पद पर गुरुप्रसाद रणाकोटी, राकेश बिष्ट, शिवराज मियां, राम ¨सह, बजरंग बिजल्वाण आदि शामिल हैं वहीं महासचिव जगदीश बिजल्वाण, यशवीर पंवार, लेखराज भंडारी, पुरुषोत्तम भट्ट, रोशन लाल, संजय असवाल, उदय तड़ियाल आदि को बनाया गया। (संसू)

chat bot
आपका साथी