कार के ऊपर दरकी पहाड़ी, दो लोगों की मौत; तीन लोग घायल

शनिवार शाम ऑलवेदर रोड के निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी दरकने से असंतुलित होकर कार अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 07 Apr 2018 05:33 PM (IST) Updated:Sat, 07 Apr 2018 10:09 PM (IST)
कार के ऊपर दरकी पहाड़ी, दो लोगों की मौत; तीन लोग घायल
कार के ऊपर दरकी पहाड़ी, दो लोगों की मौत; तीन लोग घायल

टिहरी, [जेएनएन]: शनिवार शाम ऑलवेदर रोड के निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी दरकने से असंतुलित होकर कार अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। मलबा आने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित हो गया। 

शनिवार शाम चार बजे देवप्रयाग और मूल्यागांव के बीच पहाड़ी ढाबा के पास ऑलवेदर रोड की कटिंग का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक पहाड़ी दरकने से आल्टो कार संख्या यूके-11-5008 इसकी चपेट में आकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में नदी किनारे जा गिरी। इसमें सवार पांच में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर देवप्रयाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। डीएम सोनिका भी देर शाम मौके पर पहुंची।

देवप्रयाग थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त अंकित बर्तवाल (22) पुत्र रणजीत सिंह, व मुकेश बर्तवाल (21) पुत्र ताजबर सिंह निवासी ग्राम चटोली, चमोली के रूप में हुई है। जबकि घायलों की शिनाख्त राहुल (26) पुत्र वीरेंद्र सती निवासी अपर चमोली व मनोज सिंह गुसांई (32) पुत्र गोपाल सिंह लस्यारि चमोली के रूप में हुई।  तीनों का बेस अस्पताल श्रीनगर में उपचार चल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने दावा किया कि कार के अलावा एक बाइक भी मलबे की चपेट में आई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनको वहां कोई बाइक नहीं मिली है। 

यह भी पढ़ें: गैस सिलेंडर से लदा ट्रक खाई में गिरा, दो घायल  

यह भी पढ़ें: बरात की गाड़ी खाई में गिरी, छह की मौत; चार घायल 

यह भी पढ़ें: कर्णप्रयाग के पास वाहन खाई में गिरा, पांच लोगों की मौत

chat bot
आपका साथी