कर्मचारियों ने लगाया अनदेखी का आरोप

घनसाली: जल निगम-जल संस्थान लाल झंडा मजदूर यूनियन शाखा घनसाली ने सात सूत्रीय मांग उठाई। इस मौके पर कर

By Edited By: Publish:Sat, 28 Nov 2015 04:21 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2015 04:21 PM (IST)
कर्मचारियों ने  लगाया अनदेखी का आरोप

घनसाली: जल निगम-जल संस्थान लाल झंडा मजदूर यूनियन शाखा घनसाली ने सात सूत्रीय मांग उठाई। इस मौके पर कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

विकास खंड भिलंगना के जल निगम व जल संस्थान के यूनियन के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं। कर्मचारी यात्रा भत्ता, फील्ड कर्मचारियों का छठा वेतनमान एरियर का भुगतान करने, संगठन का अपना भवन निर्माण कराने समेत कई मांगों के लिए आंदोलनरत हैं। शनिवार को धरना स्थल पर कर्मचारियों ने जल निगम के अधिशासी अभियंता सुभाष कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत एक दिसंबर को आयोजित प्रांतीय बैठक में की जाएगी। कर्मचारियों ने मांगों के समाधान न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रदीप पैन्युली, सत्य प्रसाद नौटियाल, भरत राम सेमवाल, अजय पाल, मनीष, आशा राम डंगवाल, महेन्द्र सिंह, सौकार सिंह सहित कई फील्ड कर्मचारियों ने धरना दिया।

chat bot
आपका साथी