वन्य जीवों के संरक्षण की दी जानकारी

चम्बा : वन प्रभाग नरेंद्रनगर की सकलाना सिविल सोयम रेंज की ओर से वन्य जीव सुरक्षा जागरूकता को लेकर गो

By Edited By: Publish:Wed, 07 Oct 2015 05:44 PM (IST) Updated:Wed, 07 Oct 2015 05:44 PM (IST)
वन्य जीवों के संरक्षण  की दी जानकारी

चम्बा : वन प्रभाग नरेंद्रनगर की सकलाना सिविल सोयम रेंज की ओर से वन्य जीव सुरक्षा जागरूकता को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके अलावा रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने की पहल की गई।

सरस्वती विद्या मंदिर फकोट में जागरूकता गोष्ठी में छात्र छात्राओं को वन्य जीवों के संरक्षण पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी लाल सिंह मनवाल ने बताया कि किस तरह जंगली जानवर मनुष्य से जुड़े हैं और उनका महत्व कितना है। उन्होंने बताया कि जंगली जानवरों की कमी होने से पूरा पारिस्थिकीय तंत्र गड़बड़ा जाएगा, इसलिए सभी को उनके संरक्षण के लिए पहल करनी चाहिए। इससे पूर्व विभाग की टीम ने स्कूली के साथ बाजार में जागरूकता रैली निकाली। वहीं दूसरी ओर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भदनी में भी गोष्ठी आयोजित कर छात्र-छात्राओं को वन्य जीव संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह नेगी, शिक्षक प्रमोद बिजल्वाण, वनकर्मी आनंद चौहान, संजय सेमवाल, पूर्ण सिंह राणा, विनोद कुमार सेमवाल, राजेंद्र कंडारी, दिनेश प्रसाद उनियाल, विजय कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी