जड़ी बूटी उत्पादन से मिलेगी युवाओं को बेहतर आर्थिकी

संवाद सूत्र, तिलवाड़ा: जिला भेषज एवं सहाकारी विकास संघ सुमाडी का 12वां वार्षिक साधारण अधिवेशन शुरू हु

By Edited By: Publish:Mon, 24 Nov 2014 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 24 Nov 2014 07:37 PM (IST)
जड़ी बूटी उत्पादन से मिलेगी युवाओं को बेहतर आर्थिकी

संवाद सूत्र, तिलवाड़ा: जिला भेषज एवं सहाकारी विकास संघ सुमाडी का 12वां वार्षिक साधारण अधिवेशन शुरू हुआ। साथ ही युवाओं को जड़ी बूटी उत्पादन के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने को कहा गया।

सुमाड़ी में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी ने किया। जिसमें उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जड़ी बूटी लगाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष अंकुर रौथाण ने कहा कि जड़ी बूटी उत्पादन पर युवाओं को अधिक ध्यान देना चाहिए ताकि वह स्वरोजगार अपना सकें। उन्होंने कहा कि पशुपालन, कृषि, जैविक, उद्यान, उत्तराखंड की रीढ़ है। संघ के सचिव वाचस्पति सेमवाल ने कहा आगामी वित्तीय वर्ष का बजट एवं पिछली वित्तीय वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। आगामी वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए संघ का अधिकतम दायित्व 50 लाख रुपए निर्धारित किया गया। बताया गया कि 2013-14 में 11.21 लाख रुपए व्यय किया गया। इसके साथ ही संघ के कर्मचारियों के वेतन निर्धारण व अन्य विषयों पर भी चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नियत मानदेय वाले स्थाई कर्मचारियों को छठवां वेतनमान दिया जाना स्वीकृत किया गया। पिछले वर्ष संघ की ओर से जो लाभ सदस्यों को वितरित किया गया सम्मेलन में उनका अनुमोदन किया गया। बताया कि संघ को इस बार 8.96 लाख रुपए का मुनाफा हुआ। इस दौरान झूला विदोहन घास की अनुमति पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने संघ को आश्वासन दिया कि वे वन विभाग से इसी वर्ष अनुमति प्रदान करवाएंगे।

अति विशिष्ट अतिथि गोपाल सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख जखोली राजकुमारी रावत, देवेश्वरी नेगी, कपूर सिंह रावत, शिशुपाल सिंह गजवाण, हनुमंत सिंह बुटोला आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी