भारतीय ऋषियों के ज्ञान से विश्व को हुआ लाभ

महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हुआ संस्कृत प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 06:10 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 06:10 PM (IST)
भारतीय ऋषियों के ज्ञान से विश्व को हुआ लाभ
भारतीय ऋषियों के ज्ञान से विश्व को हुआ लाभ

रुद्रप्रयाग : श्री 108 स्वामी सच्चिदानंद वेद भवन संस्कृत महाविद्यालय में भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर यूरोप, जर्मनी, फ्रांस, इटली आदि विभिन्न देशों के विदेशी योग प्रशिक्षु समेत एक सौ लोग शामिल हुए।

विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुरेशचरण बहुगुणा ने कहा कि भारतीय संस्कृति बसुधैव कुटुम्बकम आदि वाक्यों से विश्व बंधुत्व का उद्घोष करता है। भारतीय संस्कृति वांग्मय में ज्ञान-विज्ञान का अगाध भंडार है। भारतीय ऋषियों के ज्ञान से आज समस्त विश्व लाभान्वित हो रहा है। महाविद्यालय के छात्रों ने वेदमंत्रों एवं शांतिपाठ कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। इस अवसर पर डॉ. रामप्रसाद उपाध्याय, डॉ. भानु प्रकाश देवली, सुखदेव प्रसाद सिलोड़ी, जयप्रकाश गौड़, देवी प्रसाद, प्रवीण सती आदि उपस्थित थे। (संस)

chat bot
आपका साथी