केदारनाथ में हार्ट अटैक से दो यात्रियों की मौत, अब तक 11 यात्रियों ने तोड़ा दम

केदारनाथ यात्रा पर आईं दो महिला यात्रियों की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। इसी के साथ चारों धाम में यह संख्या 22 पहुंच गई है।

By Edited By: Publish:Sun, 26 May 2019 10:05 PM (IST) Updated:Mon, 27 May 2019 12:33 PM (IST)
केदारनाथ में हार्ट अटैक से दो यात्रियों की मौत, अब तक 11 यात्रियों ने तोड़ा दम
केदारनाथ में हार्ट अटैक से दो यात्रियों की मौत, अब तक 11 यात्रियों ने तोड़ा दम

रुद्रप्रयाग, जेएनएन। केदारनाथ यात्रा पर आईं दो महिला यात्रियों की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। इसी के साथ केदारनाथ में हार्ट अटैक से अब तक 11 यात्री दम तोड़ चुके हैं। जबकि, चारों धाम में यह संख्या 22 पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार दरेगांव, नांदेड़ (महाराष्ट्र) से केदारनाथ यात्रा पर आईं नीलू बाई गोङ्क्षवद गड़े (69) की तबीयत धाम में अचानक बिगड़ गई। परिजन नीलू बाई को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, श्रीनिवास नगर, सिकंदराबाद (हैदराबाद) निवासी मूंगापति अन्नपूर्णा (66) की भी केदारनाथ में तबीयत बिगड़ गई और स्वास्थ्य केंद्र ले जाने से पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों यात्रियों की मौत का कारण हार्ट अटैक आना बताया गया। 

चारों धाम में हार्ट अटैक आने से मरे यात्री 

धाम, यात्री मरे बदरीनाथ, 02 केदारनाथ, 11 गंगोत्री, 04 यमुनोत्री, 05

यह भी पढ़ें: गंगोत्री में आंध्र प्रदेश के यात्री की हार्ट अटैक से मौत

यह भी पढ़ें: केदारनाथ और गंगोत्री में चार तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी