त्रिपुरा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

रुद्रप्रयाग : त्रिपुरा राज्य में विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने व पूर्वोत्तर राज्यों में मिली सफलता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Mar 2018 07:07 PM (IST) Updated:Sat, 03 Mar 2018 07:07 PM (IST)
त्रिपुरा की जीत पर भाजपा  कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
त्रिपुरा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

रुद्रप्रयाग : त्रिपुरा राज्य में विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने व पूर्वोत्तर राज्यों में मिली सफलता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के हनुमान चौक पर जमकर आतिशबाजी कर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान वितरण भी किया। त्रिपुरा राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद शनिवार को मतगणना हुई। जिसके बाद कुल 59 में से 40 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। जबकि 19 सीटें लेफ्ट को मिली। त्रिपुरा में भाजपा का परचम लहराने से शनिवार को कार्यकर्ताओं ने नगर मुख्यालय के हनुमान चौक पर एकत्रित हुए। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने पटाखों से खूब आतिशबाजी की। साथ ही इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, महामंत्री अजय सेमवाल, डॉ. अमित रतूड़ी, मोहन ¨सह बिष्ट, कांता प्रसाद नौटियाल, रामलाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुनील नौटियाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। (संस)

chat bot
आपका साथी