टैक्सी-मैक्सी के पहिये जाम जनता परेशान

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: स्पीड गवर्नर के विरोध में टैक्सी-मैक्सी यूनियन का आंदोलन जारी है। शनि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Sep 2018 11:43 PM (IST) Updated:Sat, 29 Sep 2018 11:43 PM (IST)
टैक्सी-मैक्सी के पहिये जाम जनता परेशान
टैक्सी-मैक्सी के पहिये जाम जनता परेशान

जागरण टीम, गढ़वाल: स्पीड गवर्नर के विरोध में टैक्सी-मैक्सी यूनियन का आंदोलन जारी है। शनिवार को तीसरे दिन भी जिले में टैक्सी-मैक्सी सेवाएं पूरी तरह ठप रही। छोटे वाहन न चलने से चारधाम यात्रियों के साथ ही लोकल सवारियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रुद्रप्रयाग: तिलवाड़ा, मयाली, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, चंद्रापुरी, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग, चोपता, चोपड़ा समेत कई स्थानों पर छोटे वाहनों की आवाजाही बंद रहने से सवारियों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी। रुद्रप्रयाग में टैक्सी यूनियन के पूरण ¨सह, बृजमोहन पुरोहित, अजीत राणा, भगत कप्रवाण, देवी प्रसाद, शिशुपाल ¨सह राणा, लखपत ¨सह ¨सधवाल, गणेश सेमवाल आदि सक्रिय रहे।

गोपेश्वर: टैक्सी संचालकों की हड़ताल से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है । वाहनों की हड़ताल से यात्रा रूट पर यात्री भी परेशान हैं। ¨लक मोटर मार्गो पर टैक्सी चालकों की हड़ताल से लोग मीलों पैदल चलकर मुख्य मार्गो तक पहुंच रहे हैं।

पोखरी: क्षेत्र के लोगो को अपने गंतव्य तक आने जाने में जहां बसों का सहारा लेना पड़ रहा है वही बस चालक ओवर लोडिंग पर चालान होने की डर से क्षमता से अधिक सवारियो को नही बिठा रहे हैं। जिस वजह कई सवारियां वाहन न मिलने से जगह-जगह परेशान हैं। नागभूमि टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि उनकी यूनियन की सौ से अधिक गाड़ियों के पहिये जाम हैं।

कर्णप्रयाग में टैक्सी-मैक्सी वाहनों में स्पीड़ गवर्नर लगाने के विरोध में पिंडरघाटी, कर्णप्रयाग व गैरसैंण में वाहनों के पहिए तीसरे दिन भी ठप रहे। जिससे दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से मुख्यालय तक पहुंचने वाले लोगों को बडे वाहनों के इंतजार में घंटों इंतजार करना पड़ा। पिंडरघाटी टैक्सी यूनियन अध्यक्ष कर्णसिंह ने बताया कि शनिवार को घाटी के 82 वाहनों ने एआरटीओ कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा कराया है।

कोटद्वार: वाहनों में स्पीड गर्वनर लगाने के विरोध में गढ़वाल जीप टैक्सी समिति 30 सितंबर से अनिश्चितकलीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में है। जानकारी देते हुए समिति के सदस्य जगदंबा ने बताया कि हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक कि शासन उनकी मांग पूर्ण नहीं कर लेता।

श्रीनगर गढ़वाल: पिछले तीन दिनों से जीप टैक्सियों का संचालन पूरी तरह ठप रहने से जनता विशेषकर ग्रामीणों की परेशानियां बहुत बढ़ गयी हैं। ब्रांच रूटों पर ग्रामीणों को आने जाने के लिए यातायात सुविधा नहीं मिलने से उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

फोटो-आरडीपीपी-3

फोटो 29 जीओपीपी 1

कैप्शन- चमोली में हाईवे पर प्रदर्शन करते टैक्सी चालक । जागरण

chat bot
आपका साथी