केदारनाथ में छह फीट बर्फ जमी

रुद्रप्रयाग: शनिवार को तीसरे दिन भी केदारनाथ में बर्फबारी हुई। इसके बाद धाम में छह फीट बर्फ जम गई है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 06:32 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:15 AM (IST)
केदारनाथ में छह फीट बर्फ जमी
केदारनाथ में छह फीट बर्फ जमी

रुद्रप्रयाग: शनिवार को तीसरे दिन भी केदारनाथ में बर्फबारी हुई। इसके बाद धाम में छह फीट बर्फ जम गई है। हालांकि शनिवार दोपहर बाद धाम में आसमान साफ हो गया। वहीं जिले में 21 गांव बर्फबारी की चपेट में हैं और 25 गांवों में बिजली गुल है। इसके इलावा तीन मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। केदारनाथ में बर्फ जमा होने से पुनर्निर्माण कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं जिले के ऊंचाई वाले स्थान तुंगनाथ, मद्महेश्वर, त्रियुगीनारायण, पंवालीकांठा में भी शनिवार सुबह जोरदार बर्फबारी हुई। वहीं कई स्थानों पर बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। लेकिन, ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फीली हवाओं से मौसम काफी ठंडा हो गया है।

chat bot
आपका साथी