सेमवाल बने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

जखोली : वासुदेव जनता इंटर कॉलेज गंगानगर बांगर जखोली में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव किया गया। जि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Feb 2018 05:57 PM (IST) Updated:Sun, 11 Feb 2018 05:57 PM (IST)
सेमवाल बने विद्यालय  प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
सेमवाल बने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

जखोली : वासुदेव जनता इंटर कॉलेज गंगानगर बांगर जखोली में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव किया गया। जिसमें समिति के कुल पांच पदों पर निर्वाचन करते हुए अध्यक्ष संपूर्णानंद सेमवाल को चुना गया। समिति के सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय के सर्वागीण विकास का संकल्प भी लिया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में समिति की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें जिसमें सर्वसम्मति के आधार पर अध्यक्ष पर संपूर्णानंद सेमवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, प्रबंधक जगदीश मैठाणी, उप प्रबंधक महावीर ¨सह एवं कोषाध्यक्ष हर्ष लाल को बनाया गया। समिति में चुने गए सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव प्रसाद ध्यानी, राम प्रसाद भट्ट, टीकाराम भट्ट, सूरत ¨सह रौथाण, त्रिलोक कैंतुरा, शेर ¨सह कैंतुरा समेत कई सम्मानित सदस्यगण एवं अभिभावक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी