पुलिस ने महिला का खोया पर्स लौटाया

रुद्रप्रयाग केदारनाथ धाम में गुजरात की महिला का पर्स ढूंढकर महिला पुलिस कर्मियों ने मावनत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 05:05 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 05:05 PM (IST)
पुलिस ने महिला का खोया पर्स लौटाया
पुलिस ने महिला का खोया पर्स लौटाया

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में गुजरात की महिला का पर्स ढूंढकर महिला पुलिस कर्मियों ने मानवता का धर्म निभाया। गुरुवार को सूरत गुजरात से सपरिवार केदारनाथ धाम की यात्रा पर आई महिला यात्री कुसुम बाई दर्शन के बाद जब मंदिर से बाहर आई तो, पता चला कि उनका पर्स कहीं गिर गया है। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी उप निरीक्षक सीमा चौहान, कांस्टेबल संगीता कोहली व प्रीती गुसाईं ने महिला को परेशान देखकर पूछा तो पता चला कि पर्स में लगभग 30 हजार रुपये, पहचान पत्र व एटीएम कार्ड था। महिला यह सब बताते हुए अचानक बेहोश हो गई। जिसे देखते हुए महिला को प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सालय केदारनाथ ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उनका उपचार किया। मंदिर के तीर्थपुरोहित व पुलिस ने महिला के खोए हुए पर्स की ढूंढने का काम किया, जिसके कुछ देर महिला का खोया पर्स मिल गया। जिसे महिला के सुपुर्द किया गया। महिला ने पुलिसकर्मियों की सराहना की। (संस)

chat bot
आपका साथी