छोटे वाहनों का संचालन शुरू, लोगों को राहत

रुद्रप्रयाग: रविवार से छोटे वाहनों का नियमित संचालन होने से लोगों ने राहत की सांस ली। शनिव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Oct 2018 03:01 AM (IST) Updated:Mon, 08 Oct 2018 03:01 AM (IST)
छोटे वाहनों का संचालन शुरू,  लोगों को राहत
छोटे वाहनों का संचालन शुरू, लोगों को राहत

रुद्रप्रयाग: रविवार से छोटे वाहनों का नियमित संचालन होने से लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार को परिवहन मंत्री के आश्वासन के बाद वाहन चालक महासंघ ने हड़ताल वापस ले ली है।

टैक्सी-मैक्सी वाहन चालक महासंघ के आह्वान पर वाहन चालक वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाये जाने की अनिवार्यता समाप्त करने सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। जिससे जिले में छोटे वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया था। दस दिनों तक चली हड़ताल से लोकल रूटों की सवारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंदाकिनी जीप-टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष आनंद लाल ने बताया कि शनिवार को परिवहन मंत्री से वार्ता के बाद टैक्सी-मैक्सी वाहन चालक महासंघ ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है। रविवार से जिला मुख्यालय के साथ ही तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, मयाली, जखोली, चन्द्रापुरी, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग, चोपता समेत कई स्थानों पर हड़ताल समाप्त होने के बाद छोटे वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। (संस)

chat bot
आपका साथी