कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी

संवाद सूत्र कर्णप्रयाग त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की मतगणना कर्णप्रयाग विकासभवन सभागार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 07:57 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:27 AM (IST)
कड़ी सुरक्षा के बीच 
मतगणना  जारी
कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग :

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की मतगणना कर्णप्रयाग विकासभवन सभागार, में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। खंडविकास अधिकारी कर्णप्रयाग राजेन्द्र सिंह बत्र्वाल ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तहत कर्णप्रयाग विकासखंड में मतगणना के लिए 12 टेबिल लगाए गए। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी व उसके एक ऐजेंट को मौजूद रहने की अनुमति दी गई। कर्णप्रयाग में क्षेत्र पंचायत सदस्य के सात पदों पर परिणाम घोषित किए गए, जबकि ग्राम प्रधान के 17 पदों पर परिणाम घोषित हुए।

chat bot
आपका साथी