गुप्तकाशी-मयाली मोटर मार्ग तीन घंटे बंद रहा

संवाद सूत्र, गुप्तकाशी: गुप्तकाशी-मयाली मोटर मार्ग पर मलबा आने से तीन घंटे मार्ग अवरुद्ध रहने स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:00 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:00 PM (IST)
गुप्तकाशी-मयाली मोटर मार्ग तीन घंटे बंद रहा
गुप्तकाशी-मयाली मोटर मार्ग तीन घंटे बंद रहा

संवाद सूत्र, गुप्तकाशी: गुप्तकाशी-मयाली मोटर मार्ग पर मलबा आने से तीन घंटे मार्ग अवरुद्ध रहने से सवारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर ऑलवेदर रोड के लिए क¨टग होने के कारण यह मलबा पहाड़ी से आया है।

गुरुवार सुबह 8 बजे करीब गुप्तकाशी से तीन किमी आगे जमलोक तोक में पहाड़ी से मलबा व बोल्डर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ी। एनएच लोनिवि की मशीनों ने मार्ग पर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। लगभग 11 बजे मोटर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सका। इससे पूर्व बुधवार शाम भी बोल्डर व मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध रहा था। बता दें कि ऑलवेदर के तहत काकगाड-गुप्तकाशी बाईपास को जोड़ा जाना है। योजना के तहत गुप्तकाशी-मयाली मोटरमार्ग पर छह किलोमीटर तक इसी मार्ग को हाईवे के रूप में विकसित किया जाना है, जिसके बाद यहां से नई क¨टग की कार्रवाई शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी