आपदा के पुनर्निर्माण कार्यो पर संतों ने जताया संतोष

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 05:52 PM (IST)
आपदा के पुनर्निर्माण कार्यो पर संतों ने जताया संतोष

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: हरिद्वार से रुद्रप्रयाग पहुंचे संतों ने आपदा के बाद केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यो पर संतोष जताया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पर भी वे कटाक्ष करते दिखे। उन्होंने आपदा क्षेत्रों में पुनर्निर्माण के लिए उन्होंने केंद्र से और अधिक धनराशि देने की मांग की।

भगवान केदारनाथ व बदरीनाथ के दर्शन कर वापस लौटे जगद्गुरु हंसदेवाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर हरि चैतन्यन महाराज व स्वामी धर्मदेव महाराज गुलाबराय क्रीड़ा मैदान में हेलीकाप्टर से उतरे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में जगद्गुरु हंसदेवाचार्य महाराज ने कहा कि उनके केदारनाथ जाने का मुख्य मकसद बीते वर्ष आई आपदा के बाद हुए निर्माण कार्य व चारधामों में यात्रियों की आवाजाही कम होने के कारणों को लेकर थी। उन्होंने कहा कि इन धामों में कम यात्रियों का आना एक चिंता का विषय है। आपदा को लेकर देश में एक भय का माहौल है। वर्तमान राज्य सरकार ने आपदा के बाद बेहतर कार्य किए है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रशंसा करते कहा कि केदारनाथ में तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकार की तुलना इस सरकार ने बेहतर कार्य किए। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद क्यों नहीं हो पाया निर्माण कार्य, यदि वे कार्य करते उन्हें हटाया क्यों गया। उन्होंने कहा कि आपदा पुनर्निर्माण के केंद्र सरकार को और अधिक मदद करनी चाहिए। हरि चेतन्यन महाराज ने कहा कि देव भूमि मे जो त्रासदी आई है, उस पर अब समन्वय की जरूरत है। उसके लिए सरकार, शासन व सभी को मिलकर कार्य करना होगा। सकारात्मक कार्यो के लिए विपक्ष को भी सत्ता पक्ष का सहयोग करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी