पांच दिवसीय मां दुर्गा पूजन कार्यक्रम 15 से

रुद्रप्रयाग: शक्ति संस्कृति एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में नगर में विगत वर्ष की भा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Oct 2018 03:01 AM (IST) Updated:Mon, 08 Oct 2018 03:01 AM (IST)
पांच दिवसीय मां दुर्गा पूजन कार्यक्रम 15 से
पांच दिवसीय मां दुर्गा पूजन कार्यक्रम 15 से

रुद्रप्रयाग: शक्ति संस्कृति एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में नगर में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय मां दुर्गा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मां दुर्गा पूजन कार्यक्रम 15 से 19 अक्टूबर तक चलेगा।

नगर के नए बस अडडे में नवरात्रि पर आयोजित मां दुर्गा पूजन कार्यक्रम में मां दुर्गा, भगवान गणेश सहित कई मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में इन मूर्तियों की सुबह-शाम पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान कीर्तन भजन का भी आयोजन किया जाएगा। 19 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर स्थापित मूर्तियों को अलकनंदा-मंदाकिनी नदी के संगम स्थल पर विसर्जित किया जाएगा। ट्रस्ट के संरक्षक एसएन सेमवाल ने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर से नगर में पांच दिवसीय मां दुर्गा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने नगर की जनता से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। (संस)

chat bot
आपका साथी