श्रद्धालुओं ने जाखराजा से लिया आशीर्वाद

संवाद सहयोगी रुद्रप्रयाग मद्महेश्वर घाटी के सीमांत गांव गडगू से तीन किमी दूर मखमली बुग्यालो म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 06:11 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:11 PM (IST)
श्रद्धालुओं ने जाखराजा  से लिया आशीर्वाद
श्रद्धालुओं ने जाखराजा से लिया आशीर्वाद

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: मद्महेश्वर घाटी के सीमांत गांव गडगू से तीन किमी दूर मखमली बुग्यालो में एक दिवसीय जाखराजा मेले का आयोजन किया गया। मेले मे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर जाखराजा का आशीर्वाद लिया।

रविवार को मद्महेश्वर मन्दिर गडगू गांव में पं. शिव प्रसाद सेमवाल ने सुबह जाखराजा के भोगमूíतयो की विशेष पूजा अर्चना कर महाभिषेक, हवन किया। जिसके भोग मूíतयों को डोली में विराजमान कर श्रृंगार किया गया। सुबह दस बजे जाख राजा की डोली व अनेक देवी-देवताओं ने मुख्य मन्दिर की तीन परिक्रमा कर श्रद्धालुओं को आशीष दिया। उसके बाद जाख राजा की होली गडगू गाँव से मखमली बुग्यालो के लिए रवाना हुई। स्थानीय वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों, श्रद्धालुओं की जयकार तथा महिलाओं ने मांगल गीतों से डोली की अगुआई की। जाख राजा की डोली के कून नामक स्थान पहुंचने पर रेवती नदी में स्नान किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी ने कहा कि जाख राजा का अपना पौराणिक महत्व है तथा इस प्रकार के मेलों के संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास होने चाहिए। जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने कहा कि आने वाले समय में जाख राजा मेले को सभी ग्रामीणों के प्रयास से भव्य बनाया जाएगा। इस मौके पर जिपंस कंडारा सुमन नेगी, पूर्व जिपंस संगीता नेगी, पूर्व जिपंस योगम्बर नेगी, क्षेपंस लक्ष्मण राणा, प्रधान विक्रम सिंह नेगी, पूर्व प्रधान सरिता देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी