केंद्रीय अधिकारी तपन ने किया विद्यालय का निरीक्षण

रुद्रप्रयाग: सरस्वती विद्या मंदिर बेलनी में केंद्रीय अधिकारी तपन ने विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Dec 2018 05:18 PM (IST) Updated:Sun, 23 Dec 2018 05:18 PM (IST)
केंद्रीय अधिकारी तपन ने किया विद्यालय का निरीक्षण
केंद्रीय अधिकारी तपन ने किया विद्यालय का निरीक्षण

रुद्रप्रयाग: सरस्वती विद्या मंदिर बेलनी में केंद्रीय अधिकारी तपन ने विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। साथ ही विद्यालय के सर्वागीण विकास के लिए सुझाव भी मांगे गए।

विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्या भारती संस्था के मेरठ प्रांत के संगठन मंत्री तपन ने विद्यालय की समस्याओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न छात्र-छात्राओं से पूछे और विद्यालय परिवार से इन समस्याओं के जल्द निराकरण की बात कही। छात्र संसद बैठक में छात्र-छात्राओं को विभिन्न जानकारियां दी गई। कहा कि प्रत्येक कक्षा से सांसद का चुना जाना आवश्यक है। पक्ष-विपक्ष दोनों को बैठाकर संसद की कार्रवाई की जाए। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर विद्यालय के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी अधिकारियों ने विद्यालय के विकास के लिए हर संभव प्रयास की बात कही। उन्होंने विद्यालय को सुविकसित करने के विभिन्न सुझाए भी मांगे। इस अवसर पर विद्या भारती के प्रमुख चंद्रशेखर पुरोहित, प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती समेत कई शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।(संसू)

chat bot
आपका साथी