हरेला पर्व पर रोपे जाएंगे 3.5 लाख पौधे

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : जिले में पांच से 16 जुलाई तक हरेला पर्व पर विभिन्न प्रजाति के साढ़े तीन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 09:23 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 06:10 AM (IST)
हरेला पर्व पर रोपे जाएंगे 3.5 लाख पौधे
हरेला पर्व पर रोपे जाएंगे 3.5 लाख पौधे

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : जिले में पांच से 16 जुलाई तक हरेला पर्व पर विभिन्न प्रजाति के साढ़े तीन लाख पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने वन, कृषि, उद्यान, आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास व रिलायंस ग्रुप को जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवधि में सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को समस्त नालियों की सफाई व झाड़ी काटने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पौधों का रोपण मात्र उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि पौधे सुनियोजित तरीके से लगाए जाएं। जिससे शतप्रतिशत पौधे जीवित रहे। विभाग फलदार, चारापती व छायादार पौधों के रोपण से पूर्व तीन दिन के भीतर पौधों की स्थिति का निरीक्षण एवं दस जुलाई से पूर्व गड्ढे खोदने का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। निजी तथा सार्वजनिक भूमि पर लगाए जाने वाले पौधों की पूर्ण जानकारी हो व ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से मॉनिटरिग व प्रतिमाह पौधों के सर्वाइवल की स्थिति की रिपोर्ट मंगाई जाए।

कहा कि जिन प्रवासियों द्वारा अपनी क्वारंटाइन अवधि में स्कूल में पेंट, बागवानी व अन्य विशेष कार्य किए हैं उन समस्त प्रवासियों की सूची ग्राम निगरानी समिति से मंगवाकर उन सभी को गुणवत्ता युक्त सब्जी के बीज किट उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर डीएफओ वैभव कुमार, सीडीओ मनविदर कौर, पीई मोहन सिंह नेगी, रिलायंस ग्रुप से प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी