उपनल कर्मचारियों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

रुद्रप्रयाग: उपनल कर्मचारी महासंघ की बैठक में संविदा का शासनादेश जारी नहीं होने पर रोष जताया गया। नि

By Edited By: Publish:Sun, 23 Oct 2016 05:04 PM (IST) Updated:Sun, 23 Oct 2016 05:04 PM (IST)
उपनल कर्मचारियों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

रुद्रप्रयाग: उपनल कर्मचारी महासंघ की बैठक में संविदा का शासनादेश जारी नहीं होने पर रोष जताया गया। निर्णय लिया गया कि एक तक शासनादेश जारी नहीं होने पर छह नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

नगर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उपनल कर्मचारियों को संविदा पर नियुक्त करने का फैसला कैबिनेट में हो चुका है, लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद शासनादेश जारी नहीं हुआ है। महासंघ के पदाधिकारी इस संबंध में कई बार मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं, लेकिन मात्र कर्मचारियों को कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। इसलिए आवाज बुलंद करने का समय आ गया है। बैठक में महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष पुरोहित, जिलाध्यक्ष आशीष कप्रवान, राकेश रावत, विजेन्द्र डिमरी, वीरेन्द्र रावत, प्रमोद नेगी, देवेन्द्र खत्री, विपिन गोस्वामी, हरेन्द्र बिष्ट, हरीश देवराड़ी, महावीर रावत, मधु नौटियाल समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी