कंडारा राज राजेश्वरी मंदिर में महायज्ञ शुरू

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: कंडारा गांव की सिद्धपीठ मां राज राजेश्वरी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के

By Edited By: Publish:Wed, 22 Jun 2016 06:04 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jun 2016 06:04 PM (IST)
कंडारा राज राजेश्वरी  मंदिर में महायज्ञ शुरू

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: कंडारा गांव की सिद्धपीठ मां राज राजेश्वरी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ शुरू हो गया है। इससे पूर्व 13 दिनों तक मां राज राजेश्वरी की डोली विभिन्न गांवों का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। आठ साल बाद राज राजेश्वरी मंदिर समिति के सहयोग से कंडारा गांव में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही महायज्ञ का शुभांरभ हो गया है। पहले दिन सात ब्राह्मणों ने गणेश, पंचपूजा, जप एवं यज्ञ पूजा पूजाएं संपन्न करने के बाद ही यज्ञ में अग्नि प्रज्ज्वलित कर किया। यज्ञ में प्रतिदिन एक हजार से अधिक आहुतियां डाली जाएंगी। इससे पूर्व 10 जून से शुरू हुई मा राज राजेश्वरी की दिवारा यात्रा के दौरान मां ने कंडारा के साथ ही क्यूंजा, जलई, भटवाड़ी, चंद्रापुरी, गैर, जयखंडा, पाठशाला, विष्णुपुरम, भद्रपुरंम, टकरोलू समेत कई गांवों का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। गत मंगलवार को मां की डोली ने मंदाकिनी नदी में स्नान भी किया। समिति के अध्यक्ष सुजान ¨सह ने बताया कि 29 को महायज्ञ में जल कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जबकि 30 जून को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान महावीर ¨सह नेगी, आचार्य उर्वीदत्त गैरोला, दलीप ¨सह, अनिल गैरोला, प्रदीप ¨सह, बचन ¨सह, अवतार ¨सह, मुकुंद ¨सह, कमलेश्वर प्रसाद, जगदीश प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी