तेल न मिलने से 108 सेवा के पहिये जाम

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जनपद में एक बार फिर से 108 व खुशियों की सवारी के पहिए थम गए हैं। तेल न मि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 07:18 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 07:18 PM (IST)
तेल न मिलने से 108 सेवा के पहिये जाम
तेल न मिलने से 108 सेवा के पहिये जाम

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जनपद में एक बार फिर से 108 व खुशियों की सवारी के पहिए थम गए हैं। तेल न मिलने व तकनीकी खराबी के कारण एक बार फिर सेवा बंद हो गई है।

जनपद में संचालित पांच 108 वाहन रुद्रप्रयाग, जखोली, अगस्त्यमुनि, बसुकेदार और गुप्तकाशी में से केवल रुद्रप्रयाग की 108 सेवा ही संचालित हो रही है। यह सेवा भी केवल दिन की शिफ्ट में चल रही है, जिसमें भी तेल कम होने के कारण केवल एक-दो गंभीर मामलों में ही सेवा दे रहे हैं। गत रात्रि को जनपद में सभी पांच 108 वाहन न चलने के कारण सेवा पूरी तरह से बंद रही, जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत रात्रि को तीन गंभीर मामले सामने आए, सभी निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचे।

जनपद में संचालित पांच खुशियों की सवारी, जिसमें रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में दो, जखोली, अगस्त्यमुनि और फाटा में से केवल फाटा वाला वाहन संचालित हो रहा है। जच्चा-बच्चा को अस्पताल से घर जाने में बहुत दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों को जनवरी माह से वेतन नहीं मिल पाया है, जिससे उन्हें आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 108 सेवा से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी