रात में सो रही महिला को सांप ने काटा, अस्‍पताल ले जाते समय हुई मौत

पिथौरागढ़ जिले के थल बाजार में रहने वाली एक महिला को सोते समय एक सांप ने काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

By sunil negiEdited By: Publish:Mon, 22 Aug 2016 02:05 PM (IST) Updated:Mon, 22 Aug 2016 02:51 PM (IST)
रात में सो रही महिला को सांप ने काटा, अस्‍पताल ले जाते समय हुई मौत

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: थल बाजार में रहने वाली एक महिला को सोते समय एक सांप ने काट दिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बीती रात नंदिनी (35 वर्ष) पुत्री भवान सिंह अपने घर में सोयी हुई थी। रात को घर में घुसे सांप ने नंदिनी को डस दिया। इस पर नंदिनी जग गई और चिल्लाने लगी। परिजन उसे रात को ही उपचार के लिए पिथौरागढ़ को ला रहे थे। रस्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि जिले में अब तक सर्पदंश से मरने वालो की संख्या पांच हो चुकी है।
पढ़ें:-पिथौरागढ़ में मैक्स वाहन खाई में गिरा, चार लोग घायल

पढ़े:-सेब से भरी यूटिलिटी टौंस में समायी, एक की मौत; दो घायल

chat bot
आपका साथी