और जब बंदर के चलते गई महिला की जान

संवाद सूत्र, नाचनी: समकोट गांव के निकटवर्ती जंगल में एक चट्टान पर घास काट रही महिलाओं की जान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 10:47 PM (IST)
और जब बंदर के चलते गई महिला की जान
और जब बंदर के चलते गई महिला की जान

संवाद सूत्र, नाचनी: समकोट गांव के निकटवर्ती जंगल में एक चट्टान पर घास काट रही महिलाओं की जान बंदरों के चलते चली गई। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार समकोट गांव की 58 वर्षीय महिला डिगरी देवी पत्नी स्व.भीम सिंह मंगलवार को पास के जंगल में एक चट्टान पर घास काट रही। चट्टान के ठीक ऊपर बंदरों का झुंड मौजूद था। बंदरों की उछलकूद से चट्टान से कई पत्थर नीचे गिर गए। एक पत्थर सीधे डिगरी देवी के सिर पर लगा जिससे उनका संतुलन गड़बड़ा गया और वह नीचे गिर पड़ी जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचकर डिगरी देवी का शव गांव ले आए। नाचनी थाने से पहुंची पुलिस टीम ने मृतका का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस घटना से गांव में शोक व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी