मंचन के साथ सामान्य ज्ञान भी बढ़ा रही रामलीला

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय के नजदीकी विषाड़ गांव में चल रहा रामलीला मंचन इन दिनों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 03:19 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 03:19 PM (IST)
मंचन के साथ सामान्य ज्ञान भी बढ़ा रही रामलीला
मंचन के साथ सामान्य ज्ञान भी बढ़ा रही रामलीला

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय के नजदीकी विषाड़ गांव में चल रहा रामलीला मंचन इन दिनों चर्चाओं में हैं। मंचन के दौरान ही दर्शकों से रामलीला से जुड़े विभिन्न पात्रों के जीवन संबंधी प्रश्न पूछे जा रहे हैं। सही जवाब देने वालों को मंचन के दौरान ही पुरस्कृत भी किया जा रहा है। इस पहल से रामलीला को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

रामलीला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य पंडित दामोदर भट्ट ने बताया कि पहाड़ में जगह- जगह रामलीलाओं का मंचन होता है। दर्शक रामलीला मंचन का आनंद भी उठाते हैं, लेकिन अधिकांश दर्शकों को रामलीला के विभिन्न पात्रों के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है। युवा पीढ़ी भी इस ज्ञान से वंचित है। इसे देखते हुए ही इस वर्ष रामलीला कमेटी ने मंचन के दौरान रामलीला के विभिन्न पात्रों से जुड़ी जानकारियां से संबंधित सवाल पूछने का निर्णय लिया है। पहले दिन से ही हर रोज के मंचन से जुड़े प्रश्न दर्शकों से पूछे जा रहे हैं। सवाल का सही जवाब देने वाले दर्शकों को मौके पर ही पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल के पीछे नयी पीढ़ी को रामलीला के हर पात्र से संबंधित पूरी जानकारी देने के साथ ही उनका सामान्य ज्ञान बढ़ाना है। इस पहल के खासे सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। दर्शक मंचन की रात से पहले ही दिन तमाम जानकारियां खुद ही जुटा ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी