मौसम ने चार घंटे रोकी विमान की राह

जासं पिथौरागढ़ नैनी सैनी में हवाई सेवा के दूसरे दि न भी मौसम ने चार घंटे से अधिक समय तक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 10:42 PM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 10:42 PM (IST)
मौसम ने चार घंटे रोकी विमान की राह
मौसम ने चार घंटे रोकी विमान की राह

जासं, पिथौरागढ़: नैनी सैनी में हवाई सेवा के दूसरे दि न भी मौसम ने चार घंटे से अधिक समय तक सेवा को प्रभावित किया। पहली फ्लाइट सुबह 8:50 मिनट के स्थान पर चार घंटे बाद पहुंची। दूसरी फ्लाइट चार बजे के आसपास पहुंची। अलबत्ता शनिवार को 36 यात्रियों ने हवाई सफर किया।

शनिवार सुबह मौसम खराब था। आसमान बादलों से ढका था और घना कोहरा छाया था। मौसम को देखते हुए फ्लाइट के चलने के आसार नहीं लग रहे थे। लगभग चार घंटे बाद मौसम ने साथ दिया। देहरादून से चलने वाली पहली फ्लाइट सुबह 7.55 बजे के स्थान पर चार घंटे बाद उड़ सकी । सुबह 8.50 पर नैनी सैनी पहुंचने वाली फ्लाइट दिन में पौने एक बजे के आसपास पहुंची जिसमें नौ यात्री शामिल थे। दस मिनट बाद यहां से नौ यात्रियों को लेकर देहरादून रवाना हुई। पौने चार बजे के बाद दूसरी फ्लाइट देहरादून से पिथौरागढृ पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद नौ यात्रियों को लेकर देहरादून को उड़ी। हैरिटेज एविएशन के नैनी सैनी प्रभारी मिलाप सिंह धामी ने बताया कि रविवार की फ्लाइट के लिए सभी सीटें बुक हो चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी