पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, दो लोगों की हुई मौत

पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के निकटवर्ती क्षेत्र में पिथौरागढ़ से गडार जा रहे एक वाहन के पतलदेव के पास खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है और छह लोग घायल हो गए।

By Edited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 11:28 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 01:47 PM (IST)
पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, दो लोगों की हुई मौत
पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, दो लोगों की हुई मौत

पिथौरागढ़, जेएनएन। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती क्षेत्र में पिथौरागढ़ से गडार जा रहे एक वाहन के पतलदेव के पास खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य लोग घायल हो गए।

बुधवार देर सायं एक वाहन (यूके 3673) पिथौरागढ़ से गडार पतलदेव की तरफ जा रहा था। पतलदेव के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति जीवन चंद्र जोशी निवासी सेलोनी पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलो को पिथौरागढ़ लाते समय रास्ते में एक घायल जयंती देवी (50 वर्ष) निवासी तिलतड़ की मौत हो गई। 

वाहन में सवार मुकेश चंद (28 वर्ष) पुत्र जनक चन्द निवासी तिलतड़, मनोज राम (35 वर्ष) पुत्र रमेश राम, विनोद राम (35 वर्ष) पुत्र रमेश, उम्मेद राम पुत्र हरी राम और रश्मि (16) वर्ष पुत्री उम्मेद राम घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकाल कर जिला मुख्यालय पहुंचाया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसमें चार घायलों की हालत गंभीर बनी है। घायलों में चालक भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: बल्लीवाला फ्लाईओवर सड़क हादसे में बैंक मैनेजर के बेटे की मौत

यह भी पढ़ें: 70 यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 यात्री घायल; टला बड़ा हादसा

यह भी पढ़ें: बेटी की शादी का सामान लेने जा रहे दंपती समेत तीन की सड़क हादसे में मौत

chat bot
आपका साथी