जाम की समस्या से हलकान बेरीनागवासी

संवाद सूत्र बेरीनाग मुख्य बाजार में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध के नियम में शिथिलता नगर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 11:19 PM (IST) Updated:Thu, 14 Mar 2019 11:19 PM (IST)
जाम की समस्या से हलकान बेरीनागवासी
जाम की समस्या से हलकान बेरीनागवासी

संवाद सूत्र, बेरीनाग: मुख्य बाजार में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध के नियम में शिथिलता नगरवासियों पर भारी पड़ रही है। बाजार में दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। आक्रोशित नगवासियों ने भारी वाहनों को बाइपास से ही संचालित किए जाने की मांग की है।

बेरीनाग नगर के मुख्य बाजार की सड़कें काफी संकरी हैं। इस सड़क पर वाहनों का भारी दबाव है। डीडीहाट, धारचूला, थल, मुनस्यारी को आवागमन करने वाले तमाम वाहन इसी सड़क से गुजरते हैं। जिससे नगर को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। इसे देखते हुए भारी वाहनों के लिए बाइपास बनाया गया है। पुलिस ने सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक भारी वाहनों के मुख्य बाजार में प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगाया हुआ है, लेकिन इसके बाद भी भारी वाहन मुख्य बाजार से ही आवागमन कर रहे हैं। सुबह और सायंकाल इसके चलते जाम की बड़ी समस्या खड़ी हो रही है। पैदल चलने वाले और छोटे वाहन चालकों को खासी दिक्कतें तो हो ही रहीं हैं। दुर्घटना की आशंका अलग से बनी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी भारी वाहनों को बाइपास से नहीं भेजा जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने जाम की समस्या से निजात नहीं दिलाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। थाना प्रभारी हेम चंद्र पंत ने कहा है कि भारी वाहनों के लिए सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक मुख्य बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के नियम को सख्ती से लागू कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी