व्यापारी की पिटाई में जनता ने घेरा थाना

बीते माह मुनस्यारी में एक रेस्टोरेंट मालिक के साथ पुलिस की पिटाई प्रकरण में सोमवार को जनता से थाना घेर लिया और कार्रवाई की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:20 AM (IST)
व्यापारी की पिटाई में जनता ने घेरा थाना
व्यापारी की पिटाई में जनता ने घेरा थाना

संवाद सूत्र, मुनस्यारी: बीते माह मुनस्यारी में एक रेस्टोरेंट मालिक के साथ पुलिस की पिटाई प्रकरण में अभी तक कार्यवाही नहीं होने से नाराज जनता ने पुलिस थाने का घेराव किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर के आश्वासन पर जनता शांत हुई।

बीते माह पंचायत चुनावों के दौरान नगर में रेस्टोरेंट चलाने वाले विरेंद्र सिंह जंगपांगी की पुलिस की ओर से पिटाई का प्रकरण चला था। जिसे लेकर मुनस्यारी में बवाल हुए। रेस्टोरेंट मालिक के अनुसार उसके रेस्टोरेंट में पुलिस पहुंची थी। जहां पर थानाध्यक्ष को कुर्सी नहीं दिए जाने पर थानाध्यक्ष पीएस चौहान ने उसकी पिटाई कर दी थी और उसका चालान कर दिया था। रात्रि को जब वीरेंद्र जंगपांगी न्याय के लिए थाने में गया तो वहां पर भी उसकी पिटाई करते हुए जातिसूचक गाली दी गई। पुलिस की पिटाई से वीरेंद्र सिंह जंगपांगी घायल हो गया था। जिसे पिथौरागढ़ अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे हल्द्वानी रेफर किया गया। वीरेंद्र सिंह बाद में अपना उपचार कराने दिल्ली चला गया। इस पूरे प्रकरण की किसी ने वीडियो बना बनाई थी जो वायरल हो गई।

इस प्रकरण को लेकर मुनस्यारी में बबाल हो गया। जुलूस प्रदर्शन हुए। थानाध्यक्ष को यहां से हटाया गया। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी को दी गई। एक माह का समय बीत चुका है, लेकिन दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने से नाराज जनता ने सोमवार को जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और थाने का घेराव कर लिया। इस मौके पर इस मामले की जांच कर रहे पुलिस सीओ टनकपुर विपिन चंद्र पंत ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने बयान दर्ज करा दिए हैं। जांच चल रही है। पुलिस कर्मी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। जिसे लेकर सीओ और एसडीएम बीएस फौनिया को खरी खोटी सुना रहे प्रदर्शनकारी शांत हुए। सीओ ने बताया कि जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया उसे जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

इससे पूर्व जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में स्टेट बैंक चौराहे से जुलूस निकला और थाने में पहुंच कर घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सीओ और एसडीएम को खरीखोटी सुनाई और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रू प से सन्नी बृजवाल, गोकर्ण मर्तोलिया, खुशाल सिंह धर्मशक्तू, नेहा पांगती, सोबन सिंह, सुरेंद्र सिंह, बबलू लोहनी, विनोद सिंह, वीरू मर्तोलिया, बलवंत पांगती आदि शामिल थे। ओपी अवस्थी

chat bot
आपका साथी