अंतर वाहिनी हॉकी में जवानों ने दिखाया दम

जासं पिथौरागढ़ 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ऐंचोली के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 03:43 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 03:43 PM (IST)
अंतर वाहिनी हॉकी में जवानों ने दिखाया दम
अंतर वाहिनी हॉकी में जवानों ने दिखाया दम

जासं, पिथौरागढ़ : 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ऐंचोली के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई है। पहला मैच 11वीं वाहिनी डीडीहाट ने जीता।

प्रतियोगिता एलएसएम पीजी कालेज पिथौरागढ़ के खेल मैदान में चल रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए एसएसबी 55वीं वाहिनी के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक गुप्ता ने कहा कि जवान खेल भावनाओं का प्रदर्शन करें और अपन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता जीते। इस मौके पर उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया। उद्घाटन मैच 33वीं वाहिनी पिथौरागढ़ और 11वीं वाहिनी डीडीहाट के मध्य खेला गया। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। डीडीहाट वाहिनी की टीम ने तीन गोल मारे इसके जवाब में 55 वीं वाहिनी की टीम दो ही गोल कर सकी । 11वीं वाहिनी ने मैच 3-2 से जीता ।

अंतरवाहिनी प्रतियोगिता में क्षेत्रक अल्मोड़ा के अंतर्गत आने वाली 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़, 11वीं वाहिनी डीडीहाट और पांचवी वाहिनी चम्पावत प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर उप सेनानी भूपाल दास, निरीक्षक विकास बंबेल, सहायक उप निरीक्षक विरेंद्र सिंह, भरत चंद सहित वाहिनी के जवान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी