ऊंची चोटियों में हिमपात से बढ़ी सर्दी

मुनस्यारी/ धारचूला: हिमालय की ऊंची चोटियों में हिमपात और अन्यत्र बादल छाए रहने से तापमान में गि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 10:40 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 10:40 PM (IST)
ऊंची चोटियों में हिमपात से बढ़ी सर्दी
ऊंची चोटियों में हिमपात से बढ़ी सर्दी

मुनस्यारी/ धारचूला: हिमालय की ऊंची चोटियों में हिमपात और अन्यत्र बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आ गई है। रविवार की सुबह से ही आसमान में हल्के बादल आने लगे थे। दोपहर के आसपास एक बार आसमान पूरी तरह बादलों से घिर गया था। इस दौरान हिमालय की ऊं ची चोटियों पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिग, सिदम धार, नंदा देवी, नंदा कोट सहित व्यास और दारमा की चोटियों में हिमपात हुआ है। उच्च हिमालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को चोटियों में हल्का हिमपात हुआ रात को मौसम के ऐसा ही रहने पर हिमपात अधिक होने की संभावना है।

चोटियों में हिमपात और आसमान में बादलों के घिरे रहने से जिले भर में ठंड बढ़ चुकी है। तापमान में गिरावट आने से लोग गरम कपड़े पहनने को मजबूर हो चुके हैं। विदित हो कि इस बार इस मानसून के बाद उच्च चोटियों में पांचवी बार हिमपात हो चुका है। अलबत्त्ता अभी उच्च हिमालय में केवल चोटियों में ही हिमपात हुआ है। उच्च हिमालय में मौसम के खराब होने पर व्यास घाटी में माइग्रेशन प्रभावित होने के आसार हैं। व्यास मार्ग के अभी तक नहीं खुलने से ग्रामीणों ने 27 अक्टूबर के बाद ही माइग्रेशन का निर्णय लिया है। कुटी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि पहले ग्रामीण 20 ,21 अक्टूबर को माइग्रेशन करने वाले थे परंतु मार्ग के चलते अब 27 के आसपास माइग्रेशन करने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी