ऊंची चोटियों पर हिमपात , उच्च मध्य हिमालय में वर्षा

पिथौरागढ़/ मुनस्यारी: रविवार को मौसम में बदलाव आ गया। जिले भर में दिन भर आसमान में बादलों क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Dec 2018 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 02 Dec 2018 11:04 PM (IST)
ऊंची चोटियों पर हिमपात , उच्च मध्य हिमालय में वर्षा
ऊंची चोटियों पर हिमपात , उच्च मध्य हिमालय में वर्षा

पिथौरागढ़/ मुनस्यारी: रविवार को मौसम में बदलाव आ गया। जिले भर में दिन भर आसमान में बादलों के रहने से धूप, छांव चलती रही तो उच्च और उच्च मध्य हिमालय में हिमपात और वर्षा हुई। जिसके चलते पारा गिर गया है। हिमनगरी मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

रविवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए थे। जिसके चलते दिन में धूप और छांव चलती रही। मुनस्यारी से मिली सूचना के अनुसार उच्च हिमालय में सुबह से ही मौसम खराब हो गया था। पंचाचूली, राजरंभा, नंदा देवी, नंदा कोट, बृजगंग, हंसलिंग, सिम धार सहित अन्य चोटियों में हिमपात होने लगा। इस दौरान उच्च मध्य हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश भी हुई । वर्षा के चलते जानवरों के शिकार के लिए पंचाचूली की तलहटी में लगाई गई आग बुझ गई है। मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्रों में दिन भर आसमान बादलों से ढका रहा। उधर धारचूला के उच्च हिमालयी दारमा और व्यास की चोटियों में भी हिमपात हो रहा है। ठंडी हवांए चलने से पूरे जिले में ठंड बढ़ चुकी है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान एक डिग्री और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी