हड़ताल पर जनता परेशान

धारचूला : मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की हड़ताल से आम जनता है। तहसील के पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्

By Edited By: Publish:Thu, 02 Oct 2014 09:24 PM (IST) Updated:Thu, 02 Oct 2014 09:24 PM (IST)
हड़ताल पर जनता परेशान

धारचूला : मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की हड़ताल से आम जनता है। तहसील के पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हड़ताल समाप्त करवाने की मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि तहसील क्षेत्र में दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से जनता प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यो के लिए आती है। कर्मचारियों के हड़ताल में रहने के कारण जनता को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। सीएम से कहा गया है कि कर्मचारियों की मांगे जायज हों तो उसे माना जाए और यदि मांगे गैरवाजिब हों तो शासन वैकल्पिक व्यवस्था करे, ताकि जनता की परेशानी दूर हो सके।

chat bot
आपका साथी