पिथौरागढ़ जिले के 1500 से अधिक गांवों में होगा सैनिटाइजेशन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले के प्रत्येक गांव को सैनिटाइज किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 10:42 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 10:42 PM (IST)
पिथौरागढ़ जिले के 1500 से अधिक गांवों में होगा सैनिटाइजेशन
पिथौरागढ़ जिले के 1500 से अधिक गांवों में होगा सैनिटाइजेशन

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले के प्रत्येक गांव को सैनिटाइज किया जाएगा। पंचायत राज विभाग ने इस महाअभियान की शुरू आत कर दी है। बजट की दिक्कत न हो इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को राज्य वित्त आयोग से 20 हजार की धनराशि इसके लिए दी गई है।

सीमांत जिले में 686 ग्राम पंचायतें हैं। इनके अंतर्गत 1500 से अधिक गांव आते हैं। गांवों में भी धीरे-धीरे कोरोना पांव पसार रहा है। गांवों में संक्रमण न फैले इसके लिए अब पंचायत राज विभाग भी सक्रिय हो गया है। विभाग ने जिले के प्रत्येक गांव को सैनिटाइज कराने का अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत गांव में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर, सार्वजनिक स्थल, गांव के मार्गो को सैनिटाइज किया जाएगा। सैनिटाइजेशन का कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम से कराया जा रहा है। अगले कुछ दिनों में इस महाअभियान को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ============ ग्राम प्रधानों का होगा वैक्सीनेशन पिथौरागढ़: जिले के 686 ग्राम प्रधानों को भी अब फ्रंट लाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल कर लिया गया है। कोरोना की दूसरी लहर के चलते बड़ी संख्या में लोग फिर वापस गांवों की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में बाहर से आए लोगों की सैंपलिंग, उन्हें क्वारंटाइन करने सहित तमाम व्यवस्थाएं ग्राम प्रधानों को संभालनी होंगी। ग्राम प्रधानों को संक्रमण से बचाने के लिए अब उनका भी प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन कराया जाएगा। ======= जिले के गांवों को सैनिटाइज करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। अब तक 400 से अधिक गांवों में सैनिटाइजेशन कर लिया गया है। प्रत्येक गांव में सैनिटाइजेशन होगा, इसके लिए राज्य वित्त आयोग से 20 हजार की धनराशि ग्राम पंचायतों को दी गई है। बजट की कोई कमी आती है तो स्थानीय स्तर से भी इसके लिए व्यवस्था की जाएगी।

- हरीश चंद्र आर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी, पिथौरागढ़

chat bot
आपका साथी