मल्ली जाखनी व घुपौड़ के लोगों को मिली राहत

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: डेढ़ दशक से भी लंबे समय से कच्ची सड़क से परेशान मल्ली जाखनी और घ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 11:17 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 11:17 PM (IST)
मल्ली जाखनी व घुपौड़ के लोगों को मिली राहत
मल्ली जाखनी व घुपौड़ के लोगों को मिली राहत

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: डेढ़ दशक से भी लंबे समय से कच्ची सड़क से परेशान मल्ली जाखनी और घुपौड़ क्षेत्र में रहने वाली बड़ी आबादी को अब जल्द राहत मिल जाएगी। पालिका ने इस सड़क को पक्का करने का काम शुरू कर दिया है। क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिलने पर पालिका सड़क की चौड़ाई बढ़ाने पर भी विचार कर रही है।

घुपौड़ से विवेकानंद इंटर कॉलेज तक बनी सड़क को डेढ़ दशक बाद भी पक्का नहीं किया जा सका था। जिसके चलते इस सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को धूल और कीचड़ का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र के लोगों ने पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत के सामने इस समस्या को रखा था। उन्होंने समस्या की गंभीरता को देखते हुए सड़क पर कंक्रीट का कार्य शुरू करवा दिया। पालिकाध्यक्ष रावत ने बुधवार को सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सड़क को बेहतर बनाने के लिए 30 लाख की धनराशि खर्च की जाएगी। सड़क के किनारे बने भवनों के स्वामियों से सहयोग मिला तो सड़क को चौड़ा भी कराया जाएगा।

उन्होंने कार्य करवा रहे ठेकेदार को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण सामग्री मानकों के अनुसार डाली जाए। समय-समय पर निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया जाएगा। खराब गुणवत्ता मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नगर के आंतरिक मार्गो की स्थिति बेहतर का कार्य पालिका करेगी। इसके लिए नगरवासियों का सहयोग बेहद जरू री है।

chat bot
आपका साथी