बाहर से आ रहे लोगों को लेकर अतिरिक्त सजगता जरू री

बाहरी राज्यों से वापस लौट रहे प्रवासियों को लेकर अतिरिक्त सजगता की मांग को अधिकारियों से मिले जनप्रतिनिधि।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 May 2020 10:19 PM (IST) Updated:Fri, 08 May 2020 06:12 AM (IST)
बाहर से आ रहे लोगों को लेकर अतिरिक्त सजगता जरू री
बाहर से आ रहे लोगों को लेकर अतिरिक्त सजगता जरू री

पिथौरागढ़, जेएनएन : बाहरी राज्यों से वापस लौट रहे प्रवासियों को लेकर अतिरिक्त सजगता की मांग तेज हो गई है। पिथौरागढ़ और धारचूला में जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने जनता की शंकाओं को रखा और क्वारंटाइन में किसी तरह की ढिलाई न बरतने की मांग की।

पिथौरागढ़ में पालिका सभासदों और उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अभी तक सीमांत जिले में कोरोना का कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है, लोगों ने लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह पालन कर पूरा सहयोग दिया है। अब बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी वापस लौट रहे हैं। इनमें से अधिकांश रेड जोन वाले क्षेत्रों से आ रहे हैं। इनके जनपद में आने से लेकर क्वारंटाइन में पहुंचने तक जरा सी चूक भी खतरनाक हो सकती है। जनप्रतिनिधियों ने बाहर से आने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन किए जाने की मांग की, जिलाधिकारी ने कहा कि जांच में पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन किया जाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि क्वारंटाइन किए गए लोगों पर पूरी निगाह रखी जा रही है। जिलाधिकारी से मिलने वालों में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पवन जोशी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, सभासद किशन खड़ायत आदि शामिल थे।

उधर धारचूला में पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक नबियाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा गब्र्याल ने इस मुद्दे पर एसडीएम एके शुक्ला से मुलाकात की और आम जनता के संदेह उनके सामने रखे। एसडीएम ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। उन पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी