27 साल से फरार हत्या का दोषी जवान महाराष्ट्र से गिरफ्तार

पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे जवान को गिरफ्तार करने में पुलिस ने 27 साल बाद सफलता पार्इ है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Fri, 12 Oct 2018 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 12 Oct 2018 05:47 PM (IST)
27 साल से फरार हत्या का दोषी जवान महाराष्ट्र से गिरफ्तार
27 साल से फरार हत्या का दोषी जवान महाराष्ट्र से गिरफ्तार

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: 27 साल पहले कुमाऊं एस्कॉट में तैनाती के दौरान अपनी पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे अभियुक्त को पिथौरागढ़ की एसओजी और धारचूला पुलिस की टीम ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के महाराष्ट्र में कई बार दबिश देने के बाद आरोपित हत्थे चढ़ा। 

यशवंत राजाराम गणेशाचार्य पुत्र राजाराम निवासी कठोरी थाना गोकुल शिरगांव जिला कोल्हापुर महाराष्ट्र 1991 में कुमाऊं एस्कॉट (सेना) में था। उसकी पोस्टिंग धारचूला में थी। उसने इस दौरान अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ थाना धारचूला में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। जिसके बाद यशवंत को सेना से बर्खास्त कर दिया था। 

इस मामले में न्यायालय के विचारण के बीच ही वह फरार हो गया था। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने के निर्देश थे और पुलिस ने अभियुक्त पर ढाई हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था। 2001 में मामले की अपील हार्इ कोर्ट में हुई थी। जहां उस पर दोष सिद्ध हुआ था। फिर अपील सर्वोच्च न्यायालय में हुई। वहां से भी 2009 में जवान पर दोषसिद्ध हुआ था। तब से आरोपित फरार चल रहा था था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए ईनाम घोषित किया गया था। 

पिथौरागढ़ पुलिस ने बुधवार को अभियुक्त को कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर उसे लेकर टीम गुरुवार को पिथौरागढ़ लौटी। अभियुक्त यशवंत राजाराम को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।   

यह भी पढ़ें: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या, शव को खाई में फेंका

यह भी पढ़ें: बाइक सवार युवकों ने टेंपो चालक को मारी गोली, गंभीर

यह भी पढ़ें: महिला की गला घोंटकर हत्या, आरोपित फरार 

chat bot
आपका साथी