पिथौरागढ़ की जनता बोली-जनता क‌र्फ्यू को हमारा पूरा समर्थन

कोरोना वायरस की जंग पर विजय पाने के लिए पिथौरागढ़ के लोगों ने अपना पूरा समर्थन दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Mar 2020 08:45 PM (IST) Updated:Sun, 22 Mar 2020 06:11 AM (IST)
पिथौरागढ़ की जनता बोली-जनता क‌र्फ्यू को हमारा पूरा समर्थन
पिथौरागढ़ की जनता बोली-जनता क‌र्फ्यू को हमारा पूरा समर्थन

पिथौरागढ़, जेएनएन : कोरोना वायरस की जंग पर विजय पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को जनता क‌र्फ्यू की अपील को लेकर आम जनता सजग है। प्रशासनिक अधिकारियों, खिलाड़ियो, जनप्रतिनिधियों और समाज सेवियों ने जनता से जनता क‌र्फ्यू का ईमानदारी से पालन करने की अपील की है। कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में सभी की सहभागिता को आवश्यक बताया है। ============ कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक महामारी बता चुका है। देश इस महामारी से लड़ रहा है इस पर विजय पाने के लिए हर व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है। रविवार के जनता क‌र्फ्यू में सभी का सहयोग अपेक्षित है। आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। जनता की परेशानियों का निराकरण किया जाएगा। प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार है। लोग अपने कमरों में रहे बाहर नहीं निकले, विशेष आवश्यक होने पर ही निकले। पूरे जिले की जनता से यह अपील है।

- डॉ. वीके जोगदंडे, जिलाधिकारी, पिथौरागढ़ ==============

कोरोना वायरस इस समय बहुत बड़ा संकट बना है। इस संकट से निपटने के लिए सभी को लड़ना है। देश के पीएम इसके लिए जनता क‌र्फ्यू का एलान कर चुके हैं। इसमें सभी का सहयोग चाहिए। लोग रविवार को एक दिन के लिए घर को ही अपनी कर्मशाला बनाए। घरों पर रहे, ईश्वर का स्मरण करें हो सके तो घरों पर हवन करें। अच्छी पुस्तकें पढ़े। सायं को कोरोना वायरस की लड़ाई लड़ रहे लोगों को ताली बजाकर या अन्य माध्यम से धन्यवाद अवश्य करें। देश कोरोना से जंग जीतेगा।

स्वामी गुरु कुलानंद कच्चाहारी, पूर्व सीएमओ, पिथौरागढ़

================ कोरोना की जंग जीतनी है। पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का पालन करना है। यह अपील देशवासियों के लिए है। एक दिन घर पर रहना है। दिन में घर पर रह कर बिताना किसी के लिए कठिन नहीं है। अपना और पूरे देश को बचाने के लिए सभी को इसमें अपना सहयोग देना है। दिन भर लोग अपने घरों पर रह कर इसमें सहयोग देकर कोरोना की जंग जीतनी है। नगर की जनता से अपील है कि रविवार को घरों से बाहर नहीं निकले।

राजेंद्र रावत, पालिकाध्यक्ष , पिथौरागढ़

=========== कोरोना चुनौती है इस चुनौती से निपटना है। इसके लिए सभी को आगे आने होगा। इसे एक खिलाड़ी तरह जीतना होगा। कोरोना से जीत के लिए सभी को सहयोग देना है। रविवार को लोग बाहर नहीं निकले और घरों पर रहे। इस अपील का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

- संजीव पौरी, जिला क्रीड़ाधिकारी, पिथौरागढ़

chat bot
आपका साथी