एक घंटे की बारिश ने पिथौरागढ़ नगरवासियों को डाला दहशत में

पिथौरागढ़ नगर में एक घंटे तक हुई भारी बारिश ने लोगों को दहशत में डाल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:40 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:40 PM (IST)
एक घंटे की बारिश ने पिथौरागढ़ नगरवासियों को डाला दहशत में
एक घंटे की बारिश ने पिथौरागढ़ नगरवासियों को डाला दहशत में

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: नगर में एक घंटे तक हुई भारी बारिश ने लोगों को दहशत में डाल दिया। बारिश का पानी लोगों के घरों, दुकानों में घुस गया, जिससे लोगों को खासा नुकसान झेलना पड़ा। कई जगह जल भराव की स्थिति पैदा हो गई।

रई, गंगा निवास, जाखनी, सिनेमा लाइन, पुराना बाजार, नगर पालिका चौक क्षेत्र के लोगों ने गुरुवार को हुई बारिश आफत बनकर टूटी। कई दुकानों में पानी घुस गया। पानी घुस जाने से लोगों का सामान बर्बाद हो गया। पानी रोकने के लिए लोगों को खुद सड़कों पर उतरना पड़ा। नगर पालिका से चिमिस्यानौला तक सड़क पर भारी पानी आ जाने से लोगों को दुकानों, घरों की शरण लेनी पड़ी। सड़कों पर पानी कम होने के बाद ही लोग अपने घरों को जा सके। जीआइसी क्षेत्र में गौरा सदन में भारी मात्रा में मलबा और पानी घुस गया। भूतल पर रखा तमाम सामान बर्बाद हो गया। सड़क का ढलान ठीक नहीं बनाए जाने से गौरा सदन के साथ ही आस-पास के घरों के लोग खासे परेशान हैं। शिकायत के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने ढाल को ठीक करने के लिए पहल नहीं की है। पुराना बाजार में जोशी कास्मेटिक की दुकान में पानी भर गया। दुकानदार का काफी सामान बर्बाद हो गया। संकरी गली में बरसात का पानी नालियों में कम सड़क पर ज्यादा बहता रहता है। परेशान व्यापारी कई बार व्यवस्था में सुधार की मांग उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है। परेशान नगरवासियों ने एक बार फिर नगर का ड्रेनेज सिस्टम ठीक कराए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी