गैरहाजिर पर्यावरण मित्र के खिलाफ होगी कार्रवाई

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ ़: नगर के मध्य स्थित महात्मा गांधी मार्ग, सिमलगैर और नगरपालिका तिराहा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Dec 2017 07:59 PM (IST) Updated:Mon, 11 Dec 2017 07:59 PM (IST)
गैरहाजिर पर्यावरण मित्र के खिलाफ होगी कार्रवाई
गैरहाजिर पर्यावरण मित्र के खिलाफ होगी कार्रवाई

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ ़: नगर के मध्य स्थित महात्मा गांधी मार्ग, सिमलगैर और नगरपालिका तिराहा पर सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पर्यावरण मित्रों के साथ पालिका के अध्यक्ष और कर्मचारियों ने भी सहयोग दिया। इस मौके पर जनता से घरों का कूड़ा घरों के आगे रखे कूड़ादान में डालने की अपील की गई।

इस मौके पर प्रतिदिन नगर में दूसरी पारी में होने वाली सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। दूसरी पाली में अपने हल्कों में गैरहाजिर रखने वाले पर्यावरण मित्रों के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी दी गई। सफाई अभियान के दौरान खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट अध्यक्ष जगत सिंह खाती के निर्देश पर मौके पर ही बदली गई। नगर के सबसे व्यस्ततम इस क्षेत्र में रहने वाले परिवारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिकों से अपने घर और प्रतिष्ठान के बाहर जैविक और अजैविक कूड़े दान रखने को कहा गया। जनता से सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा नहीं फेंकने को कहा गया। अभियान में पालिकाध्यक्ष जगत खाती, सुभाष पांडेय, मनीष सामंत, दीपक तिवारी, सफाई निरीक्षक सुनील मलिक, सफाई नायक कृपाल लाल और सुंदर आदि थे।

chat bot
आपका साथी