नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र थल तहसील क्षेत्र के एक गाव में रहने वाले नेपाली परिवार की दस वर्षीय बालिका के साथ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jul 2019 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jul 2019 06:32 AM (IST)
नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र, थल: तहसील क्षेत्र के एक गाव में रहने वाले नेपाली परिवार की दस वर्षीय बालिका के साथ नेपाल से आए रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म। तहसील के एक गाव में एक नेपाली परिवार बीस वर्षो से रह रहा है। घर पर नेपाल से एक रिश्तेदार जकतो टम्टा 28 वर्ष आया था। शुक्रवार दिन में नेपाली की दस वर्षीय पोती जब घर में अकेली थी तो रिश्तेदार जकतो ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसके दादा ने देर सायं थल थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। घटनास्थल राजस्व पुलिस का होने के कारण पुलिस ने आरोपी जकतो टम्टा के खिलाफ भादवि 376 और पोक्सो की धारा 5। 6 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजस्व पुलिस को सौपते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी