आइटीबीपी जवानों ने कोविड-19 के रोकथाम की ली शपथ

आइटीबीपी के जवानों ने पिथौरागढ़ में कोविड के रोकथाम शपथ ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 11:10 PM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 11:10 PM (IST)
आइटीबीपी जवानों ने कोविड-19 के रोकथाम की ली शपथ
आइटीबीपी जवानों ने कोविड-19 के रोकथाम की ली शपथ

पिथौरागढ़, जेएनएन : भारत सरकार के निर्देशों के तहत 14वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस मुख्यालय जाजरदेवल में जवानों को कोविड 19 की रोकथाम और जागरू कता की शपथ दिलाई गई।

बल के सेनानी बलजिंदर सिंह सहित तीन अधिकारी, 46 अधीनस्थ अधिकारी और 166अन्य कर्मी कुल 215 अधिकारियों और जवानों द्वारा शपथ ली गई। इस अवसर जागरू कता के बैनर के साथ जाजरदेवल क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों को जागरू क किया गया। इस मौके पर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताए गए। लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, लगातार साबुन से हाथ धोने सहित अन्य सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई।

इस मौके पर सेनानी बलजिंदर सिंह ने कहा कि शपथ का उद्देश्य बल के अधिकारियों, जवानों सहित जनता को सुरक्षित रखने सहित उनकी शारीरिक दक्षता को बनाए रखना है। पूर्व में भी बल द्वारा इस तरह के कार्यक्रम चलाए गए। उन्होंने बताया कि बल की अग्रिम चौकियों पर भी शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए । हिमवीर सभी स्थानों पर खुद को जागरू क रख कर आसपास के लोगों को भी बचाव के उपाय बता कर जागरू क कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी