भारत-नेपाल के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय झूला पुल का किया निरीक्षण

भारत नेपाल के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय झूला पुल का किया निरीक्षण।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 09:17 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 09:17 PM (IST)
भारत-नेपाल के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय झूला पुल का किया निरीक्षण
भारत-नेपाल के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय झूला पुल का किया निरीक्षण

भारत-नेपाल के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय झूला पुल का किया निरीक्षण

संसू, झूलाघाट: नेपाल सशस्त्र बल के नए डीएसपी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद दोनों देशों के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय झूला पुल का निरीक्षण किया। नेपाल के बैतड़ी जिले में नेपाल सशस्त्र बल के नए डीएसपी गंगा पंत बने हैं। डीएसपी पंत रविवार को बैतड़ी के सहायक सीडीओ खगेंद्र भारती के साथ झूलाघाट पहुंचे। जहां पर उन्होंने नेपाल में सशस्त्र बल की चौकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डीएसपी गंगा पंत, सहायक सीडीओ खगेंद्र भारती भारत के झूलाघाट आए। दोनों अधिकारियों ने एसएसबी के सहायक सेनानी संतोष लाल और कस्टम के अधिकारियों से भेंट की। इस मौके पर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय और सामंजस्य बना कर कार्य करने का निर्णय लिया। इस मौके पर नेपाल के डीएसपी, सहायक सीडीओ और एसएसबी के सहायक सेनानी संतोष लाल ने अंतरराष्ट्रीय झूला पुल का भी निरीक्षण किया।

chat bot
आपका साथी