हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटा, दो वाहन, एक पुल बहे

संवाद सूत्र, मदकोट: रविवार की रात की भारी वर्षा ने क्षेत्र में तबाही मचाई है। सेराघाट में हिमालय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Jul 2018 01:00 AM (IST) Updated:Tue, 03 Jul 2018 01:00 AM (IST)
हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटा, दो वाहन, एक पुल बहे
हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटा, दो वाहन, एक पुल बहे

संवाद सूत्र, मदकोट: रविवार की रात की भारी वर्षा ने क्षेत्र में तबाही मचाई है। सेराघाट में हिमालय हाइड्रो की एक परियोजना का बांध टूटने से एक पुल, एक पिकप वाहन और एक बाइक सहित निर्माण सामग्री बह गई है। दर्जनों गांवों का शेष जगत से सम्पर्क भग हो गया है। फगुवा के पास चट्टानें दरकने से जौलजीवी -मुनस्यारी मार्ग बंद हो गया है। गैला पत्थर कोट में मलबे में दब कर एक महिला की मौत हो गई है। गोरी, मंदाकिनी और सेरा नदियां ऊफान पर हैं।

रविवार की रात की भारी बारिश से सेराघाट हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट गया और सेरा नदी ऊफान पर आ गई। नदी के किनारे खड़े दो वाहन और निर्माण सामग्री बह गई। कई मीटर सड़क बह गई। एक पुल भी बह गया है, एक पुल खतरे में आ गया है। नारकी गांव में जीवन सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। पान सिंह कोरंगा, दया सिंह दरियाल के मकान मलबे से पट गए हैं। देवीबगड़ में पुलिस चौकी और टीआरएस मलबे से पट गए हैं। गणेश जोशी का मकान में मलबा और पानी घुस गया है।

गैला पत्थरकोट में नारायणी देवी 50 वर्ष पत्नी स्व. नंदन सिंह की मलबे में दब कर मौत हो गई है। महिला अपने घर को जा रही थी इसी दौरान पहाड़ की तरफ से मलबा गिरा जिसकी चपेट में आकर महिला कई मीटर नीचे मलबे में दब गई । महिला के शव को निकाला जा चुका है। क्षेत्र के दूर दराज के गांवों से अभी तक सूचनाएं नहीं मिल सकी हैं। गोरी और मंदाकिनी के लगातार बढ़ते जलस्तर से मदकोट वासी दहशत में हैं।

chat bot
आपका साथी