साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर होगी घुड़दौड़ प्रतियोगिता

संवाद सूत्र धारचूला भारत तिब्बत व्यापार की मंडी और कैलास मानसरोवर यात्रा के प्रमुख पड़ाव साढ़े

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jul 2019 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jul 2019 11:12 PM (IST)
साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर होगी घुड़दौड़ प्रतियोगिता
साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर होगी घुड़दौड़ प्रतियोगिता

संवाद सूत्र, धारचूला: भारत तिब्बत व्यापार की मंडी और कैलास मानसरोवर यात्रा के प्रमुख पड़ाव साढ़े दस हजार फीट ऊं चाई पर स्थित उच्च हिमालयी गुंजी सुर्खियों में रहने वाली है। व्यास घाटी स्थित गुंजी में व्यास ऋषि मेले की पचासवीं वर्षगांठ , रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एक साथ होने से यहां पर रं संस्कृति के साथ देश भक्ति का अद्भुत संयोग देखने को मिलेगा। इस दौरान इस ऊंचाई पर होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहेगी।

महर्षि व्यास ऋषि की तपस्थली व्यास घाटी में व्यास ऋषि मेला होता है। यह मेला प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के पर्व से प्रारंभ होता है। इस वर्ष रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और व्यास ऋषि मेला एक साथ होने तथा व्यास मेले की पचासवीं वर्षगांठ होने के कारण विशेष होने जा रहा है। उच्च हिमालय में स्थित गुंजी में इस मेले के दौरान अलग-अलग रंग दिखेंगे। इस अवसर पर स्वर्ण जयंती ख्ेालकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

व्यास ऋषि स्वर्ण जयंती मेले के उपलब्ध में गुंजी में सेवन ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता ओपन, वॉलीबाल प्रतियोगिता, घुड़दौड़ व कलिन प्रतियोगिता होगी। जिसमें घुड़दौड़ और कलिन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कलिन प्रतियोगिता में एक विशाल पत्थर को उठाने की प्रतियोगिता होती है। मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। इस मेले में व्यास घाटी के सात गांवों के अलावा चौदास, दारमा के गांवों सहित धारचूला व दूर -दूर से लोग गुंजी पहुंचेंगे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी