पिथौरागढ़ के निचले स्थल तर बतर तो ऊंची चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

जेएनएन पिथौरागढ़/ मुनस्यारी/धारचूला शुक्रवार सुबह से हो रही वर्षा और मुनस्यारी सहित ध्वज थ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 08 Mar 2020 06:19 AM (IST)
पिथौरागढ़ के निचले स्थल तर बतर तो ऊंची चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
पिथौरागढ़ के निचले स्थल तर बतर तो ऊंची चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

जेएनएन, पिथौरागढ़/ मुनस्यारी/धारचूला : शुक्रवार सुबह से हो रही वर्षा और मुनस्यारी सहित ध्वज, थलकेदार जैसी चोटियों पर हुए हिमपात से सीमांत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। निचले इलाके जहां तर बतर हो चुके हैं वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। होली जैसे माहौल में सुनसानी छाई है, वहीं यातायात भी प्रभावित है।

भारी बर्फबारी से थल-मुनस्यारी मार्ग यातायात के लिए बंद हो चुका है। मार्ग बंद होने से बलाती और कालामुनि के पास एक दर्जन से अधिक वाहन शुक्रवार की सायं से फंसे हैं। मुनस्यारी से लौटने वाले पर्यटक वाया मदकोट होते लौटे। धारचूला से तवाघाट -गर्बाधार के मध्य तीनतोला के पास चट्टान खिसक जाने से कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग 18 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। मुनस्यारी सहित पूरा क्षेत्र चौदह घंटे अंधेरे में डूबा रहा। भारी बर्फबारी से कालामुनि-बिटलीधार में हिमपात से थल-मुनस्यारी मार्ग शुक्रवार की सायं सात बजे के आसपास बंद हो गया था। शनिवार दोपहर के आसपास मार्ग खुला। मार्ग खुलने के साथ ही मुनस्यारी सहित कालामुनि, बिटलीधार में फिर से हिमपात होने से मार्ग के शनिवार खुलने के आसार नहीं है।

शुक्रवार की रात को भी बारिश रहने से पिथौरागढ़ के निकट ध्वज और थलकेदार चोटियों पर हिमपात हुआ है। इसके अलावा धारचूला की चौदास घाटी में भी हिमपात हुआ है अलबत्ता तवाघाट-नारायण आश्रम मार्ग यातायात के लिए खुला है। छानाधार तक हिमपात हो चुका है। शनिवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में रु क - रु क कर बारिश होती रही। ======= होली में गांव जा रही महिलाएं और बच्चे फंसे

नाचनी : होली मनाने के लिए अपने गांवों को जा रहे बच्चे और महिलाएं थल -मुनस्यारी मार्ग पर फंस गए। बर्फबारी से मार्ग बंद होने पर महिलाओं ने खुद बेलचे लेकर बर्फ हटाने का प्रयास किया, परंतु बेरहम हो चुका मौसम मेहरबान होने के स्थान पर अधिक दुखदाई हो गया। आसमान से सफेद आफत के रूप में बर्फ गिरने लगी और महिलाओं को बर्फ के बीच बर्फबारी में बच्चों के साथ गांवों को पैदल जाना पड़ा। विदित हो कि पिथौरागढ़ सहित मुनस्यारी या अन्य स्थानों पर रहने वाले लोग होली के लिए गांव जा रहे हैं, परंतु मार्ग बंद होने से दुश्वारियां झेल रहे हैं। ========== जिले में वर्षा का औसत रहा 37 एमएम जिले में पिछले 24 घंटों के बीच जिले में वर्षा का औसत 37 एमएम रहा। जिसमें धारचूला में सबसे अधिक बारिश हुई ।

तहसील वर्षा एमएम

पिथौरागढ़ 40 एमएम

बेरीनाग 22.40

डीडीहाट 23

धारचूला 40.80

गंगोलीहाट 24

मुनस्यारी 26 ===== तापमान

पिथौरागढ़ न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम 11 डिग्री मुनस्यारी

न्यूनतम 1 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम 7 डिग्री सेल्सियस

chat bot
आपका साथी