नाहर देवी के पास ग्लेशियर टूटा

जनपद के मुनस्यारी मिलम मार्ग में नाहर देवी के पास एक ग्लेशियर टूटा। इससे मार्ग में आवाजाही प्रभावित हो गई है।

By sunil negiEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2015 07:27 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2015 07:29 PM (IST)
नाहर देवी के पास ग्लेशियर टूटा

पिथौरागढ़। जनपद के मुनस्यारी मिलम मार्ग में नाहर देवी के पास एक ग्लेशियर टूटा। इससे मार्ग में आवाजाही प्रभावित हो गई है।
इस समय ग्रामीण शीतकालीन प्रवास के लिए घाटियों की ओर आ रहे हैं। मुनस्यारी मिलम मार्ग में नाहर देवी के पास एक ग्लेशियर टूट गया है। इससे पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे नंदादेवी और मिलम गए पर्यटकों का सामान नहीं आ पा रहा है। वहीं, आइटीबीपी की रसद भी अग्रिम चौकियों तक नहीं पहुंच पा रही है।
पढ़ें:-गंगा की जलधारा अपने मूल स्थान से बायीं ओर 50 मीटर खिसकी

chat bot
आपका साथी