बरात की कार खाई में गिरी, चार घायल, एक गंभीर

बरात में शामिल एक कार धारचूला पिथौरागढ़ के काली नदी घाटी में घना कोहरा छाए रहने से दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Feb 2020 11:00 PM (IST) Updated:Mon, 03 Feb 2020 06:11 AM (IST)
बरात की कार खाई में गिरी, चार घायल, एक गंभीर
बरात की कार खाई में गिरी, चार घायल, एक गंभीर

धारचूला, जेएनएन : बरात में शामिल एक कार काली नदी घाटी में घना कोहरा छाए रहने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फलस्वरू प कार में सवार चार लोग घायल हो गए। जिसमें कार चालक को अधिक चोट होने से उपचार के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया गया है।

गलाती से एक बरात शनिवार को धारचूला आयी थी। बरात में शामिल एक कार संख्या यूके 03 बी, 0709 धारचूला से गलाती को रवाना हुई । काली नदी घाटी में घना कोहरा होने से दृश्यता काफी कम हो रही थी। जिसके चलते चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया और कार असंतुलित होकर लगभग 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार सागर सिंह, 20 वर्ष, दीपक सिंह 22 वर्ष, तमन्ना 21 वर्ष और नम्रता 26 वर्ष घायल हो गए। सूचना मिलते ही घायलों को खाई से निकाला गया और 108 चिकित्सा वाहन से सीएचसी धारचूला पहुंचाया गया। दीपक, तमन्ना और नम्रता को हल्की चोटें थी। कार चालक सागर को अधिक चोट होने से पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी